{"_id":"5711244b4f1c1baf0d4a6c88","slug":"celebrate-ram-navmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला’
Amarujala Bureau
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी और नवरात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नवमी पर जिला शंख और घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। मंदिरों में ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला’ के जयकारे भी लगे। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सभी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।
विज्ञापन
शहर के आर्यनगर स्थित सीताराम मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पर मंदिर के महंत राजेंद्र दास एवं आशीष शास्त्री ने विशेष पूजन-अर्चन किया। दोपहर 12 बजे पुराने रामजानकी मंदिर तथा विभिन्न हनुमान मंदिरों मे घंटे-घड़ियाल बजने लगे और भक्त ‘भये प्रकट कृपाला दीन दयाला’ गाकर झूमने लगे।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने भजन, सोहर, बन्ना तथा अन्य कई लोक गीत गाए। सिटी पावर हाउस पर स्थित संकटमोचन मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी मंदिरों मेें प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ हवन पूजन कर आरती गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। शहर में जीटी रोड पर कैंची पुल के निकट एवं लालबाग चौराहे पर कुछ श्रद्धालुओं ने भक्तों को प्रसाद वितरित करने को स्टाल लगाए। प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा।
तंबौर के कायस्थ टोला स्थित राम जानकी मंदिर में भी राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में जन्मोत्सव के समय शंख, नगाड़ों व घंटों की सुहावनी तेज धुनों के साथ श्रद्धालु मर्यादा पुरुषोत्तम के जयकारे लगाए। सायं मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।