{"_id":"6109902e8ebc3eaa063a9c75","slug":"cbse-sitapur-news-lko5897900120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं के नतीजे देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं के नतीजे देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद स्टडी वेल स्कूल में शिक्षकों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं। (
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इन नतीजों में जिले के 16 विद्यालयों के 1680 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। रिजल्ट देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। किसी ने अपने माता-पिता को श्रेय दिया तो किसी ने इसे गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। मेरिट लिस्ट न जारी होने से विद्यार्थियों में मायूसी दिखाई दी।
सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद मंगलवार को 10वीं के रिजल्ट की बारी थी। पहले से जानकारी न होने से विद्यार्थी रिजल्ट को लेकर अनभिज्ञ थे। करीब 11 बजे रिजल्ट आने की जानकारी हुई तो विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई। वह 12 बजे का इंतजार करते रहे। जैसे ही इंटरनेट पर रिजल्ट अपलोड होना शुरू हुआ तो विद्यार्थियों में अपने सालभर की मेहनत का फल देखने का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
जल्दी ही अपना रोल नंबर डालकर अंक देखे। विषयों के प्राप्तांक देखकर विद्यार्थी खुशी से फूले नहीं समाए। सबसे पहले अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उसके बाद अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को पास होने की खबर दी। इस पर विद्यार्थियों को खूब शाबासी भी मिली। मेरिट सूची न जारी होने से कई मेधावियों में मायूसी भी छाई रही।
विज्ञापन
वह हर बरस की तरह इस बार जिले में कौन टॉपर है, इसकी जानकारी न होने से निराश दिखे। जिले में सीबीएसई के 16 विद्यालयों में 1680 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी उत्तीर्ण हो गए। इस बार कोरोना के कारण 10वीं की परीक्षा नहीं हो सकी थी। पिछले रिकार्ड को देखते हुए बच्चों को अंक दिए गए हैं।
यह रहा विद्यालयों का परिणाम
स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में तन्मय राठौर 94.40, अनुज कुमार 92.80 व आयुष यादव 92.6 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में अव्वल रहे। डीपीएस में काली गुप्ता 95.8, मनमिता 95.6 व अंशी गुप्ता 95, विद्याज्ञान स्कूल सुरैंचा में शिव सृजित वर्मा 98.8, आकाश गुप्ता 98.2 व संभावी सिंह 98, एल्पिस ग्लोबल स्कूल अर्शिता वर्मा 97.4, वत्शल्य वैश्य व रचित वर्मा 97.2, विनायक शुक्ला 97, एलपीएस में लव अग्रवाल 98.6, सुयश गुप्ता 97.8, अंश सोनी को 97.4 फीसदी अंक मिले।
महर्षि विद्या मंदिर में एश्वर्या श्रीवास्तव 96, अग्रिमा तिवारी 95 व असरीन रफी 93.4, ग्रीनफील्ड एकेडमी विभु बर्फानी पांडेय 94.6, मिसबहा शाहिद अंसारी 93.3 व दीपांशी जायसवाल 90, केंद्रीय विद्यालय में सदफ रहमानी 94, चंदशेखर, तनमय शुक्ला, अन्नया भार्गव, 93.6, मन्या मिश्रा 93.4, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज अंशिका गुप्ता 98, आकर्ष चतुर्वेदी व सूर्याश मिश्रा 96.8, यथार्थ मिश्रा को 96 फीसदी अंक मिले।
सुमित्रा मॉर्डन स्कूल अरूणिमा वर्मा 96.6, सूर्याश अवस्थी 95.5, श्रद्धा शर्मा 93.8, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट प्रज्ञा त्रिपाठी 97.20, प्रतिज्ञा मिश्रा 96, अनुष्किा सिंह 95.2, सार्थक सिंह 95.2, जवाहर नवोदय विद्यालय एसए सुचेता 98, प्रशांत 94.8, आकृत्रि पटेल, भूमिका पांडेय, शैलेंद्र, सुमित व अभिषेक 94.6, नवोदय विद्यालय टू आलोक राज 95.8, अखिल जयसवाल 94.4, रोहित वर्मा 94, ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल अनामिका वर्मा 97.2, कोशकी त्रिवेदी 96.4, अमरदीप 95.6 फीसदी अंक पाकर अपने विद्यालय में अव्वल रहे।
कड़ी मेहनत से मिली सफलता
विद्या ज्ञान स्कूल के शिव सृजित वर्मा ने 98.8 अंक अर्जित करके विद्यालय व अपना मान बढ़ाया है। शिव का कहना है कि यह सब कड़ी मेहनत की बदौलत मिला है। इसके लिए विद्यालय के गुरुजनों का विशेष सहयोग रहा है। आकाश गुप्ता ने 98.2 फीसद अंक हासिल किए है। आकाश का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई का बहुत ही बेहतर माहौल है।
शिक्षक प्रत्येक विषय पर बराबर फोकस करते है। जितना शिक्षकों ने बताया, उसी को आधार मानकर तैयार की और सफलता हासिल हुई है। स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के तन्मय राठौर का कहना है कि लक्ष्य कोई बड़ा नहीं होता है, बस उसे सही तरीके से संभालने की जरूरत होती है। सभी विषयों पर ध्यान दिया। इसी की बदौलत यह सफलता हासिल हुई है।