फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on thirty including Male's comrade for grabbing Nazul's land

नजूल की जमीन कब्जाने में माले के कामरेड समेत तीस पर केस

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case on thirty including Male's comrade for grabbing Nazul's land
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नजूल की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने माले के कामरेड समेत तीस के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई एसडीएम के आदेश के बाद लेखपाल की तहरीर पर की है। हरगांव इलाके के रिक्खीपुरवा ग्राम पंचायत पिपराधूनी निवासी अर्जुन लाल माले से जुड़े हैं। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 14 से इन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता है।
विज्ञापन

कामरेड अर्जुन लाल समेत तीस लोगों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल प्रेमचंद्र ने हरगांव थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया कि इन लोगों ने नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। लेखपाल की तहरीर पर हरगांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि एसडीएम सदर के आदेश पर लेखपाल की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसओ हरगांव डीपी शुक्ला ने बताया कि कामरेड अर्जुनलाल उनके साथी त्रिभुवन, रामचंद्र, धर्मरतन, सधंरतन, मूलचंद, राधेश्याम, श्रवण, राजकुमार, गुड्डू, मेवालाल, सुनील, रामप्रसाद, मुन्ना, बसंत, रामसागर, रामसवरूप, धनीराम, रामनाथ, महेश, मुकेश, सन्तोष, श्रीपाल, नारायण, शारदा, सोबरन, मिश्रीलाल, जगदीश, डल्लाराम, रामेन्द्र समेत तीस के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed