{"_id":"57cf09654f1c1b1c56318414","slug":"case-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग काटने पर सात पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग काटने पर सात पर केस
Amarujala Bureau
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ काट डाले गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने सोमवार रात हरी-भरी बाग को काट डाला और लकड़ियां भी गायब कर दीं। पुलिस ने सात ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी है, जिसमें पेड़ों के ठूंठ लोड थे। हालांकि पुलिस ने बाग स्वामी के खिलाफ केस नहीं लिखा है।
विज्ञापन
ग्राम मितौरा निवासी बेचेलाल का आम का बाग गांव के बाहर है। सोमवार रात लकड़ी माफिया अवैध रूप से पेड़ों को काटने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। रात में ही पेड़ों की लकड़ियां भी उठा ले गए। इसके बाद पेड़ों की जड़ों को खोदने लगे। कुछ लोगों ने जब फोटो खींचनी शुरू की तो थानेदार हरकत में आए।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सभी भाग चुके थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बाग में खड़ी मिली, जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रॉली पर पेड़ का ठूंठ लदा था। ग्रामीणों की माने तो छापा पड़ने से ठेकेदार वहां से निकल भागे।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने खुद तहरीर देते हुए टिकठा निवासी महबूब, पांडेय पुरवा निवासी नंदलाल, तुलसीपुर बंजर निवासी कमलेश, जानकी नगर निवासी रजनेश, पंडित पुरवा निवासी मौजी लाल व बालेसर तथा मिश्रन पुरवा निवासी जय करन के खिलाफ अवैध कटान का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने बाग स्वामी को बख्श दिया।