फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on Cabinet Minister and BJP candidate

कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पर केस

Sat, 04 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case on Cabinet Minister and BJP candidate
भाजपा - फोटो : AmarUjala

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व महमूदाबाद से सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह वर्मा और लहरपुर से भाजपा उम्मीदवार सुनील वर्मा आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए। शनिवार को कैबिनेट मंत्री के खिलाफ महमूदाबाद में आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे दर्ज हुए। जबकि लहरपुर में भाजपा प्रत्याशी पर भी एक केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


महमूदाबाद में उड़नदस्ता टीम प्रभारी संदीप किरन ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा की गाड़ी में प्रचार सामग्री ले जाई जा रही थी। इस आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है। इसी तरह महमूदाबाद में ही नूरपुर बाबाकुटी के पास कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के पोस्टर, स्टीकर लगे मिले।
विज्ञापन


जिसके चलते एसआई रामकृपाल ने मंत्री के विरुद्ध कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया। इसी तरह बिसवां तिराहे पर लहरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा के एक वाहन की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन से प्रचार सामग्री बरामद होने पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed