{"_id":"63f51a04cf26ec65d10dd154","slug":"case-of-gang-rape-on-three-including-father-and-son-sitapur-news-c-13-1-97423-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिता-पुत्र समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिता-पुत्र समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को गांव वंभौरी निवासी राजेश उसके बेटे देंवेंद्र ने चंद्रशेखर के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। लखनऊ ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद चंद्रशेखर के साथ उसकी जबरन शादी करा दी गई थी। जबकि आरोपी पहले से ही शादी-शुदा था। उसके धमकाने के कारण पीड़िता शांत रही।
बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।