{"_id":"60e498e78ebc3ec76f33e1fd","slug":"case-for-commenting-on-pm-and-cm-sitapur-news-lko5857739105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम पर टिप्पणी करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम पर टिप्पणी करने पर केस
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने आपत्तिजनक बातें करते हुए वीडियो बनाने के बाद उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया था। इसके बाद भाजपा मीडिया प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक पोस्ट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को अपमानजनक बातें कह रहा है। फेसबुक टाइम लाइन पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखने के कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया भी दी। मामला भाजपा कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आया। इसके बाद भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
पुलिस को पोस्ट किए गए वीडियो को दिखाया। नगर मीडिया प्रभारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। वायरल करने वाला का नाम मोहित सिंह है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी रामकोट इलाके की कांशीराम कॉलोनी में रहता है। मूल रूप से वह महोली के मैनी का रहने वाला है। उससे कुछ लोगों ने वीडियो बनवाया है।
विज्ञापन
वीडियो में मोहित ही बोल रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। सीओ ने बताया कि अपमानजनक बातें करने वाले और उसे ऐसा करने में मदद करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।