फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case filed against five for abetting suicide

Sitapur News: पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five for abetting suicide
सीतापुर। महमूदाबाद के पैंतेपुर के पांडेय टोला निवासी पत्रकार व शिक्षक नवनीत पांडेय का शव पुलिस ने नौ दिनों बाद बाराबंकी जिले में शारदा नहर से बरामद कर लिया। वह कई दिनों से लापता थे।
विज्ञापन

नवनीत के परिजनों ने पत्नी संग पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रविवार को नवनीत का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक आशा मौर्य के अलावा कई शुभचिंतक मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवनीत का शव शनिवार को बाराबंकी जिले में माती स्थित शारदा नहर से बरामद हुआ था। बताते हैं कि 20 मार्च को नवनीत का पत्नी अंकिता पांडेय के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चले गए थे। पत्नी अंकिता ने नवनीत के खिलाफ महमूदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर नवनीत को खोज रही थी। शनिवार को शव बरामद होने के बाद नवनीत के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अशोक पांडेय ने बताया कि नवनीत की पत्नी अंकिता पांडेय, रिश्तेदार असुवेंद्र उर्फ मोहन, एकता पत्नी असुवेंद्र अभिषेक पुत्र संजीव पांडेय और संजीव ने उनके पुत्र को प्रताड़ित किया। इसी वजह से वह नहर में कूद गया और उसकी मृत्यु हो गई।

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पिता तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की रही है। रविवार को नवनीत का शव बाराबंकी पोस्टमार्टम हाउस से पैंतेपुर स्थित उनके आवास पहुंचा। बड़े भाई नवीन ने मुखाग्नि दी। विधायक आशा मौर्या ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed