फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car parked in the house and got invoiced

घर में खड़ी रही कार और हो गया चालान

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car parked in the house and got invoiced
सीतापुर। सावधान...। अगर आप कार से जा रहे हैं तो हेलमेट जरूर लगाए नहीं तो पुलिस चालान कर देगी। यह सुनकर आपका चौंकना लाजिमी है। यातायात माह में लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई इसकी हकीकत बयां कर रही है। हेलमेट न पहनने पर कार का चालान कर देने का पुलिस का अजब-गजब कारनामा सामने आने के बाद वाहन स्वामी परेशान है।
विज्ञापन

इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि गाड़ी घर में खड़ी रही और दस किमी. दूर से ही चालान काट दिया गया। अब पुलिस मामले में सफाई देकर जवाबदेही और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। नियम-कानून नागरिकों की सहूलियत और उनके अधिकारों के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन जिले में नए मोटर अधिनियम के बाद लागू हुई पुलिस की ई-चालान प्रक्रिया अब सवालों के घेरे में आ गई है। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस से लेकर जिले की पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर खूब कार्रवाई की।
विज्ञापन

लक्ष्य को पूरा करने के लिए करोड़ों का जुुर्माना वसूलकर सरकार के खजाने को भरने की कोशिश की, लेकिन इसी लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश में बड़ी चूक हो गई, जिससे वाहवाही के बजाए किरकिरी हो रही है। मामले में हर कोई दिलचस्पी ले रहा है और कह रहा है कि क्या पुलिस ऐसे ही गलत कार्रवाई कर वाहवाही बटोरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से नहीं निकाली थी कार फिर भी हुआ चालान
शहर के श्यामनाथ मोहल्ले के निवासी अनुज सिंह कुशवाहा का कहना है कि उन्हें तो यही पता था कि मोटर अधिनियम में कार चालक के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है, लेकिन जिले की पुलिस के लिए अलग नियम है। यहां हेलमेट न लगाने पर कार का चालान कर दिया जाता है। बताया कि मंगलवार को वह रामकोट स्थित अपने गांव रामनगर खटकरी गए थे, जहां कार का स्टेटस एआरटीओ और एम परिवहन एप पर चेक कर रहे थे, उसी समय नजर पड़ी कि उनकी कार का चालान कर दिया गया है, वह भी बिना हेलमेट के। उसे देखकर उनके होश उड़ गए।
अनुज का कहना है कि जिस तारीख में कार का चालान किया गया उससे कई दिन पहले से उन्होंने कार निकाली ही नहीं। इसके बाद भी चालान कर दिया गया। कार स्वामी का कहना है कि स्टेटस देखने के दौरान कार का बिना हेलमेट चालान करने की कार्रवाई के बाद उन्होंने लोकेशन देखी कि, कहां से गाड़ी का चालान किया गया। लोकेशन में ई-चालान की कार्रवाई रामकोट के कुचकापुर गांव के पास से दिख रही है। वह बताते हैं कि कुचकापुर उनके घर से 10 किमी. दूर है। चालान 4 बजकर 23 मिनट पर किया गया।
एक हजार का लगाया जुर्माना
बिना हेलमेट कार में दो लोगों के सवार होने के आधार पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। कार स्वामी का कहना है कि प्रिंट आउट कराकर निकाली नोटिस में जिस स्थान पर उल्लंघन का विवरण का कॉलम होता है वहां पर बिना हेलमेट दो लोगों के सवार होने का जिक्र है। इसके लिए एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों का ई-चालान किया जाता है। हो सकता है कि चालान करते समय नंबर फीडिंग में कोई गड़बड़ी आ गई हो, जिसकी वजह से ऐसा हो गया हो, लेकिन यातायात पुलिस से इसका कोई लेनादेना नहीं है।
सुरेश चंद्र मिश्रा, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed