{"_id":"6969329c69c19170d2058508","slug":"car-collides-with-a-tree-on-the-roadside-woman-and-teenager-serious-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148270-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, महिला व किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, महिला व किशोर गंभीर
Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात के शाहमहोली क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से महिला को लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत नाजुक है।
लखीमपुर के गोला निवासी नेहा मिश्रा (32) अपने पति साजन (35), भाई अक्षत (17) और दो जुड़वा बच्चों के साथ सीतापुर में एक चिकित्सक काे दिखाने जा रही थीं। शाहमहोली में एक निजी स्कूल के सामने उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके भाई अक्षत के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों जुड़वां बच्चे भी चोटिल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी अधिक थी। इस वजह से चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस बुलाई। गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।