{"_id":"6941a96acffdd6cf290a5b14","slug":"car-carrying-pilgrims-to-naimisharanya-collides-with-truck-five-seriously-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-146350-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक से भिड़ी नैमिष जा रही श्रद्धालुओं की कार, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक से भिड़ी नैमिष जा रही श्रद्धालुओं की कार, पांच गंभीर
Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
गोंदलामऊ/ सीतापुर। संदना इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोहरे के कारण चावल लदे ट्रक और कार में भिड़ंत होने से नैमिष दर्शन करने जा रहे पांच लोग घायल हो गए। इनमें जम्मू-कश्मीर निवासी चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि कम दृश्यता के कारण ही हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवा दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी प्रांत के सुंदरबनी निवासी दर्शनलाल (75), चंचल कुमारी (71), संतोष कुमारी (72) और मदनलाल (72) कार से नैमिष दर्शन करने जा रहे थे। इससे पूर्व सभी ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए थे। कार सुल्तानपुर के बाल्दीराय थाना मालपुर सैनी निवासी आयुष तिवारी (26) चला रहे थे। सिधौली मिश्रिख मार्ग स्थित गोंदलामऊ ब्लॉक मुख्यालय के सामने उनकी कार कोहरे के कारण एक चावल लदे ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी कार सवार फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दर्शनलाल के सिर व हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, चंचल कुमारी, संतोष कुमारी और मदनलाल के भी फ्रैक्चर हुआ है। सभी का ट्राॅमा सेंटर में उपचार जारी है।
विज्ञापन
एक घंटे बाधित रहा यातायात
सिधौली मिश्रिख मार्ग पर हादसे के बाद एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक व कार को किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।