{"_id":"65e4cdc7789a0b5f730fa0d6","slug":"capacity-of-three-power-substations-will-increase-sitapur-news-c-102-1-slko1037-110775-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली के तीन उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली के तीन उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता
Mon, 04 Mar 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी में बिजली संकट को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने अभी से कमर कस ली है। बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत गोंदलामऊ, मछरेहटा व कमलापुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे लोड कम होने से लोवोल्टेज की समस्या दूर होगी। साथ ही तकनीकी फॉल्ट की भी आशंका कम हो जाएगी। इसका फायदा करीब तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस पर बिजली विभाग ने काम प्रारंभ कर दिया है।
बिजली विभाग का मानना है अप्रैल से बिजली की डिमांड बढ़ने लगेगी। मई व जून में जब गर्मी का पीक समय होगा तो उस समय सबसे अधिक डिमांड रहेगी। इस अवधि में ट्रांसफॉर्मर फुंकने के साथ ही तार भी टूटते रहते हैं। कटौती होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा भी सड़कों पर उतरकर सामने आता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए बिजनेश प्लान बनाया गया है। इस प्लान पर काम भी प्रारंभ कर दिया गया है। गोंदलामऊ, मछरेहटा व कमलापुर बिजली उपकेंद्र की क्षमता कम है जबकि यहां लोड अधिक रहता है। इस वजह से निर्बाध बिजली आपूर्ति में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
इन तीनों उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन स्थानों पर अतिरिक्त रूप से पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगवाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। इससे करीब तीन लाख की आबादी को लोवोल्टेज व तार टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि इसे लेकर काम प्रारंभ कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।
45 नये स्थानों पर लगेंगे ट्रांसफॉर्मर
गर्मी को लेकर बिजली विभाग ने सर्वे कराया है। 45 नये स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की जरूरत पड़ रही है। इन स्थानों पर मार्च तक नये ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे जिससे पहले से लगे ट्रांसफॉर्मर पर लोड कम हो जाएगा। इससे इनके फुंकने की भी आशंका कम हो जाएगी।
415 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ेगी क्षमता
जिले में पहले से लगे 415 ट्रांसफॉर्मरों पर लोड अधिक पड़ रहा है। रोजाना बढ़ रहे नये कनेक्शन के कारण यह गर्मी में अक्सर फुंक जाते है। साथ ही लोवोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। अब इन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इससे लोगों को भरपूर बिजली मिल सकेगी।
20 स्थानों पर बिछेगी 11केवी की नई लाइन
जिले के 20 स्थानों पर 11केवी की नई लाइनों को बिछाया जाएगा। इसके साथ ही जर्जर तारों को भी बदला जाएगा। इससे गांवों तक आपूर्ति पहुंचने में आसानी रहेगी। साथ ही फॉल्ट की वजह से आने वाली दिक्कतें भी दूर होंगी।
शुरू कर दिया है काम
जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर बिजनेस प्लान पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। गर्मी आने से पहले प्रस्तावित काम पूरे करा लिए जाएंगे।
-विवेक अस्थाना, मुख्य अभियंता