फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Canal cut, crop submerged 100 acres

नहर कटी,100 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 10 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Canal cut, crop submerged 100 acres

तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर से नहर कट गई। इससे क्षेत्र की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंर्चाई विभाग ने शाम तक पटरी को दुरुस्त करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते इस क्षेत्र में नहर पटरी कट जाती है।

विज्ञापन


उधर, जिम्मेदार गुरुवार को नहर पटरी दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं। मोहिद्दीनपुर के निकट से लहरपुर नहर गुजरी है। बुधवार को इस नहर में पानी आया तो मोहिद्दीनपुर के तरफ स्थित नहर कट गई। इससे नहर का पानी करीब के खेतों में घुस गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते कुछ देर में पानी ने आसपास के खेतों को अपनी आगोश में ले लिया। फसल को बर्बाद होते देख किसानों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। मजबूर होकर किसान ही नहर को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने केले के पेड़ काटकर नहर पटरी में लगाए, और खेतों से मिट्टी डालकर पानी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने से प्रयास बेकार रहा। पानी अपनी धार से ही खेतों में बहता रहा। देर शाम तक पानी ने गुलरी पुरवा, मोहिद्दीनपुर, बरगदहा, मूड़ी खेरा, दर्जिनपुरवा आदि गांवों की 100 बीघा से अधिक खेत लबालब हो गए।

खेतों में लगी गेहूं, मसूर की फसल जलमग्न हो गई थी। क्षेत्र के अंबरीश, विनोद, सुशील, क्षत्रपाल, श्रीकेशन, हबीब आदि दर्जनों किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग नहर पटरी की मरम्मत ढंग से नहीं कर रहा है। यही वजह है कि नहर पटरी बार-बार कट जाती है।


पटरी कटने के बाद जिम्मेदार चुप्पी साध लेते हैं। वे तभी हरकत में आते हैं, जब क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल तबाह हो जाती है। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना उन्हें देर से मिली है। नहर में आने वाला पानी आगे से रुकवा दिया गया है। पानी रुकने के बाद गुरुवार को नहर पटरी दुरुस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed