{"_id":"6a889ffc56f5d733bf080378","slug":"cable-burnt-out-business-in-industrial-area-stalled-for-eight-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-162460-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: केबल फुंका, औद्योगिक एरिया में आठ घंटे ठप रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: केबल फुंका, औद्योगिक एरिया में आठ घंटे ठप रहा कारोबार
Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
झरेखापुर। हुसैनगंज उपकेंद्र से जुड़े नैपालापुर समेत करीब 30 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को अचानक बंद हो गई। सेठिया ऑयल मिल के सामने अंडरग्राउंड केबल फुंक गया। करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से औद्योगिक गतिविधियां ठप रहीं।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने पहले कुछ देर तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग ने फॉल्ट तलाशने का काम शुरू किया।
सेठिया ऑयल मिल के सामने अंडरग्राउंड केबल में खराबी मिलने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण घरों के साथ ही दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी कामकाज प्रभावित रहा। इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली पर निर्भर इकाइयां बंद रहीं। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।