{"_id":"5e063fab8ebc3e87da17717f","slug":"caa-sitapur-news-lko4999797154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को तथ्यों के संग सीएए के बारे बताएं बुद्धिजीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को तथ्यों के संग सीएए के बारे बताएं बुद्धिजीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रामय ने बुद्धिजीवियों से नागरिकता संशोधन कानून के वास्तविक तथ्यों को जनता के समक्ष रखने की अपील की। कहा कि समाज के बुद्धिजीवियों को चाहिए कि वे सीएए मसले पर तथ्यों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में उन्होंने कहा कि सीएए किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता है और न ही भारत में रह रहे किसी अल्पसंख्यक से उसकी नागरिकता छीनता है। उन्होंने बताया कि सीएए तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों पर लागू होगा, वो किसी भारतीय मुसलमान को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगा।
चिकित्सक डॉ. केजी मिश्रा ने कहा कि विश्व के ज्यादातर देशों में नागरिकता रजिस्टर बने हैं। हिंदुस्तान में ऐसा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए डाटा तैयार करना है जबकि विपक्ष इसमें वोटों की राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन
अधिवक्ता निर्भय मौर्या ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी क्षेत्र के भारतीय नागरिक या किसी भी धर्म विशेष पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा। नगर संघ चालक राजेश सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया।
इस मौके पर जिला प्रचारक शिवशंकर, मुन्ना लाल मौर्य, केके मिश्र, सुशील शुक्ला, विशाल गुप्ता, मोहित जायसवाल, विकास अग्रवाल, पंकज शुक्ला व अनमोल गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।