फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   By-elections for 167 posts

167 पदों के लिए होंगे उपचुनाव

Mon, 19 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
By-elections for 167 posts
ELECTION

जिले में रिक्त चार प्रधान, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक डीडीसी तथा 159 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव होंगे। उपचुनाव में एक जुलाई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 20 जून से नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को जिला पंचायत रिक्त एक सीट के लिए दो दावेदारों उमाशंकर, अनवर इब्राहिम वारसी ने परचे लिए। मालूम हो कि जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, चार ग्राम प्रधान, सात क्षेत्र पंचायत सदस्य व 159 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इन सभी रिक्त पदों के लिए उपचुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। निर्गत कार्यक्रम के अनुसार सीतापुर में रिक्त पदों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में होगी। जबकि शेष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉकों में अपनाई जाएगी। डीएम ने एडीएम विनय पाठक को निर्वाचन अधिकारी बनाया हैं। उपचुनाव कार्यक्रम के तहत 20 जून को नामांकन, 22 को जांच, 24 को नाम वापसी व चिह्न आवंटन, एक जुलाई को मतदान व तीन जुलाई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed