{"_id":"5dcd99188ebc3e54f053cdfd","slug":"bus-sitapur-news-lko4922564134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बस में जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बस में जना बच्चा
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में महिला को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया, जहां पर जज्जा-बच्चा की हालात सामान्य है।
सीतापुर से बिसवां आ रही अनुबंधित रोडवेज बस में रेउसा इलाके के रसूलपुर निवासी कलावती सफर कर रही थी। बिसवां रोडवेज बस स्टॉप पहुंचते ही महिला ने दर्द से कराहना शुरू कर दिया।
महिला के रोने की आवाज सुन चालक परिचालक एवं बस सवार यात्री हड़बड़ा गए। तभी महिला यात्रियों ने देखा महिला गर्भवती है और बच्चे को जन्म देने वाली है। बस में सवार महिलाओं ने उस महिला की डिलीवरी बस में ही करवा दी।
विज्ञापन
आननफानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने जच्चा व बच्चा दोनों को बिसवां सीएचसी ले गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर ने बताया कि महिला कलावती की डिलीवरी बस में हुई। एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।