फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus collides with tractor-trolley, two killed

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बस, दो की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with tractor-trolley, two killed
राममकोट मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी बस व लगी लोगों की भीड़।
सीतापुर। रामकोट के मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन




मिश्रिख की तरफ से रामकोट की ओर जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी और पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक टेडवा गांव निवासी बांकेलाल (45) और कांशीराम कालोनी निवासी श्याम लाल कश्यप (56) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों में हरदोई के प्रगतिनगर निवासी प्रियंका यादव (17), नैमिष निवासी कलीम (25), हरगांव के उदनापुर कलां निवासी कमल किशोर (35) और मानपुर के हसनापुर निवासी टिल्लू (50) शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कलीम को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार ट्राॅली में दो अन्य लोग भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं और वे घर लौट गए। घटना की सूचना मिलते ही रामकोट थाना प्रभारी सुरेश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा किन कारणों से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed