फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus and DCM collided, two injured

Sitapur News: बस व डीसीएम टकराई, दो जख्मी

Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bus and DCM collided, two injured
सीतापुर। शहर में बहुगुणा चौराहे के पास शनिवार को एक डीसीएम व परिवहन निगम की बस आपस में टकरा गई। बस सड़क किनारे खड़ी थी। हादसे में डीसीएम चालक जख्मी समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मानपुर के सधुवापुर निवासी धीरज सिंह (23) के मुताबिक वह खाली डीसीएम लेकर ट्रांसपोर्ट से हरदोई चुंगी की ओर जा रहे थे। सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास ई रिक्शा को बचाने में उनकी डीसीएम बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं बस के पास में ठेलिया पर सामान बेच रहे राजेंद्र दास (65) भी चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने निभाया फर्ज
बहुगुणा चौराहे के पास से गुजर रहे तामसेनगंज चौकी में तैनात आरक्षी विकास सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की। विकास एक बेहद जरूरी प्रशासनिक कार्य से जा रहे थे। दुर्घटना देखने के बाद वह खुद को मदद करने से रोक नहीं पाए। जब ड्राइवर धीरज सिंह को डीसीएम से बाहर निकालने कोई नहीं आया तो विकास ने स्थानीय निवासियों की मदद से उसे बाहर निकाला। वहीं, उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed