{"_id":"6272cbe2f90a6f0e7849608e","slug":"bullion-market-bursting-with-crores-of-business-sitapur-news-lko6290813160","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के कारोबार से दमका सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के कारोबार से दमका सराफा बाजार
विज्ञापन
सीतापुर। ईद पर पहली बार अक्षय तृतीया का पर्व होने की वजह से मंगलवार को सराफा बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। पूरे दिन बाजार में सोने-चांदी की खनक बनी रही। शुभ मुहूर्त में लोगों ने बाजार पहुंचकर सोने-चांदी की खरीदारी की।
कारोना काल के बाद पहली बार अक्षय तृतीया पर अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। उम्मीद से अधिक कारोबार होने से सराफा बाजार दमक उठा। पूरे दिन बाजार में चहल-पहल बनी रही। मंगलवार को अक्षय तृतीया थी। माना जाता है कि इस दिन शुभ कार्य करने से उसमें तरक्की मिलती है। सोना-चांदी खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन मांगलिक कार्यक्रमों की भी बड़ी धूम रहती है। पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से अक्षय तृतीया की धूम फीकी थी, लेकिन इस बार कोरोना से राहत है। खतरा बरकरार है, लेकिन उतना खौफ नहीं है, जितना पहले था।
विज्ञापन
अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगाए बैठे कारोबारियों की नजर ग्राहकों पर थी। मंगलवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने सराफा बाजार पहुंचकर सोने-चांदी की खरीदारी की। शुभ मुहूर्त के अलावा भी लोगों ने शाम तक खरीदारी की। सुबह से शाम तक खरीदारों की आवाजाही से बाजार गुलजार रहा। व्यापारियों का कारोबार उम्मीद से अधिक हुआ, इससे उनके चेहरे खिल उठे। पिछले दो सालों का घाटा भी काफी हद तक पूरा हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
सराफा कारोबारी आशीष मेहरोत्रा, उमंग मेहरोत्रा, राजू रस्तोगी, पालू रस्तोगी आदि ने बताया कि इस बार अन्य दो सालों की अपेक्षा अच्छा कारोबार हुआ है। लोगों ने दुकानों पर आकर सोने-चांदी की खरीदारी की है। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में करोड़ों का कारोबार हुआ है। कुल कितने करोड़ का कारोबार हो गया, इसका सटीक आंकलन कर पाना मुश्किल है, लेकिन कई करोड़ की बिक्री हुई है।
हल्के गहनों ने लुभाया
ईद का त्योहार होने की वजह से वैसे तो अवकाश था, लेकिन इसी दिन अक्षय तृतीया होने की वजह से सराफा की दुकानें देर रात तक गुलजार रहीं। महिलाओं, युवतियों ने दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। सराफा कारोबारियों के अनुसार, महिलाओं, युवतियों को हल्के गहने अधिक पसंद आए। उन्होंने खूब खरीदारी की है।
खूब बजी शहनाई, फुल रहे गेस्ट हाउस
मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर कोई भी शुभ कार्य करने से अधिक फल की प्राप्ति होती है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। अच्छा दिन होने की वजह से मंगलवार को सहालग भी तेज थी। जानकार बताते हैं कि शायद ही शहर का कोई ऐसा गेस्ट हाउस हो, जो बुक न रहा हो। सभी गेस्ट हाउस बुक थे और खूब शहनाइयां बजीं।
कार और बाइकों की हुई ब्रिकी
अक्षय तृतीया पर सिर्फ सराफा बाजार में ही सोने-चांदी की खनक नहीं सुनाई देती रही बल्कि ऑटोमोबाइल सेेक्टर में भी खूब रौनक रही। लोगों ने अक्षय तृतीया पर वाहन लेने के लिए पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। इस दिन कार और बाइक के शोरूम में वाहनों की खूब बिक्री हुई है।