{"_id":"56f033544f1c1b8b14f14d25","slug":"bullion-businessmen-blew-mannequin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को सराफा व्यवसायियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री अरुण जेटली पर गुस्सा फूटा। लालबाग बाजार से होते हुए विभिन्न मार्गों पर शव यात्रा निकाली। उसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लालबाग चौराहा पहुंचे। यहां पर दोनों लोगों का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से जल्द इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है केंद्र सरकार ने ज्वैलरी की खरीद फरोख्त पर एक्साइज ड्यूटी लगा दिया है। यह व्यापारियों के हित में नहीं है। इससे इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। इस फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर देश के सराफा कारोबारी अनिश्चितक ालीन बंदी कर रहे है। इससे करोड़ों का राजस्व नुकसान हो चुका है फिर भी केंद्र सरकार सुन नहीं रही है।
विज्ञापन
जनता व कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने लालबाग बाजार से शव यात्रा निकाली। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद लालबाग चौराहा पहुंची। यहां पर प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन