{"_id":"6276bd9f48315e261d6a13fb","slug":"bullets-fired-in-land-dispute-one-injured-sitapur-news-lko6295422107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चलीं गोलियां, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चलीं गोलियां, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली महोली इलाके में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग में एक अधेड़ को गोली लग गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
इलाके के महासुनियागंज के मोहल्ला ठाकुरनटोला निवासी राकेश सिंह (45) और लंबरदार सिंह के बीच जमीन का पुराना विवाद चला आ रहा है। शनिवार को भी दोनों के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लंबरदार और उसके साथियों ने राकेश सिंह और उसके बेटे अनुभव को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि लंबरदार और उसके साथी पहले से ही मारपीट के लिए आमादा थे।
उनके पास एक बंदूक और एक असलहा था। लाठी-डंडे से पीटने के बाद आरोपियों ने दो राउंड फायर किए। गोली राकेश सिंह के कान में जा लगी। इससे उनका आधा कान गायब हो गया। मारपीट के दौरान ही वीडियो भी बन गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने घायल राकेश को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महोली अनूप शुक्ला ने बताया कि मौखिक रूप से जमीन का बंटवारा होने के कारण दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर पांच लोगों अनिल सिंह, सुनील सिंह, लबंरदार, अमर सिंह और राजवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।