फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozer will run on 61 illegal constructions

Sitapur News: 61 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on 61 illegal constructions
केस-1
विज्ञापन

खैराबाद रेलवे स्टेशन के सामने ललियापुर गांव स्थित गाटा संख्या 157 पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। करीब 40 बीघा पर प्लॉटों का चिह्नांकन किया गया है। अवैध पाए जाने पर नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, नगर मजिस्ट्रेट ने मो. उमर दराज को नोटिस जारी किया है। इसका तय समय में जवाब नहीं दिया गया है।
केस-2
लखनऊ रोड पर टोल प्लाजा से पहले बाराभारी गांव क्षेत्र की जमीन महायोजना 2021 में हरित पट्टी के लिए आरक्षित है। इस पर अवैध ढंग से आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




सीतापुर। जिला प्रशासन ने विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने, अवैध कॉलोनियां बनाने और अवैधानिक ढंग से किसानों की जमीनों को बेचने के मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है। पहले चरण में चिह्नित लोगों को विनियमित क्षेत्र से नोटिस भेजे गए हैं। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण करने वाले 61 लोगों को चिह्नित किया गया है। संबंधित अवैध निर्माण को ढहाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें जारी किया नोटिस
लखनऊ रोड नेशनल हाईवे समेत आसपास के क्षेत्र में नियमों काे ताक पर रखकर बिना नक्शा स्वीकृत कराए धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इस पर शिकंजा कसते हुए फारूख अहमद खां, नजीब अहमद खां, रियाज अहमद, नदीम अख्तर, उमेश कुमार, अर्चना सिंह आदि को नोटिस जारी की गई है। जवाब ने देने अवैध निर्माण गिराया जाएगा।


गिराया जाएगा नजूल भूमि पर बना ट्रांसपोर्ट व कांप्लेक्स
शहर के तामसेनगंज क्षेत्र में नजूल की दो जमीनों पर अवैध ढंग से ट्रांसपोर्ट और कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है। इसमें एक निर्माण को चार साल पहले व दूसरे निर्माण को दो साल पहले नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद उनकी ओर से कोई जवाब न देकर दो मंजिला व एक मंजिला भवन बना लिया गया। अवैध निर्माण को गिराने करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कृष्णानंद तिवारी ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस गुरुद्वारा रोड निवासी तुफैल अहमद और दिनेश चतुर्वेदी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed