{"_id":"69370d37cf88fe45b909c448","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-plotting-worth-rs-80-crore-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145820-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 80 करोड़ की अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 80 करोड़ की अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर
Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
ढहाया गया अवैध निर्माण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। जिला पंचायत से नक्शा पास किए बगैर कराई जा रही प्लाॅटिंग को प्रशासन ने सोमवार बुलडोजर से ढहा दिया। सोमवार को चार जगहों पर करीब 75 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई की गई। इन जमीनों की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये के आसपास है। डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई से अवैध प्लाॅटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
खैराबाद-बिसवां मार्ग स्थित बिसुननगर में लगभग 40 बीघा जमीन पर जिला पंचायत का नक्शा पास कराए बगैर तारा सिटी के नाम से प्लाॅटिंग की जा रही थी। नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी व बसुंधरा त्रिपाठी, कानूनगो अवधेश कुमार पांडेय, लेखपाल अरुण अवस्थी, राहुल तिवारी पुलिस बल के साथ सोमवार को तीन बुलडोजर लेकर तारा सिटी पहुंच गए। प्लॉटिंग के लिए किए गए तारा सिटी के गेट व अन्य निर्माण को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने कुछ दूरी पर 30 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।
बिसुननगर व सरांय यूसुफ की तीन बीघा अवैध प्लाॅटिंग भी ध्वस्त कर दी गई। नायब तहसीलदार मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि बिशुननगर में 40 बीघा पर अभिषेक जैन और उसके ठीक सामने तीन बीघा पर ओमप्रकाश अवैध प्लाॅटिंग कर रहे थे। इसके अलावा इसी मार्ग पर 30 बीघा भूमि पर अंकुर गुप्ता, उसके सामने दूसरी तरफ करार, रईस आदि अवैध प्लाॅटिंग कर रहे थे। लगभग 80 करोड़ रुपये कीमत की जमीनों पर अवैध प्लाॅटिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिन जमीनों की धारा 80 व जिला पंचायत से नक्शा पास नहीं हैं, उन सभी अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
खलिहान व नजूल भूमि से हटाया अवैध कब्जा
प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के साथ नजूल भूमि व खलिहान को अतिक्रमण मुक्त कराया है। बिशुननगर के मजरा मुबारकपुर में खलिहान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा नगर पालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने ललियापुर में तीन बीघा नजूल जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।