{"_id":"628e7b591a3e33127a58b75b","slug":"bulldozer-run-on-encroachment-in-laharpur-town-sitapur-news-lko6322470146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
लहरपुर में हटाया गया अतिक्रमण। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। नगर में बुधवार को तहसील व पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी गई।
उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य, सीओ सुशील कुमार सिंह ने लहरपुर बिसवां मार्ग व गेट से शहर बाजार मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया। कई लोगों के अतिक्रमण बुलडोजर से ढहा दिए गए। उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों को खाली रखें। सड़कों पर अतिक्रमण न करें। जबकि नगर क्षेत्र में मुख्य सड़कों के अलावा अन्य मार्गों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया है। जिसके चलते आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर बार अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मात्र प्रतीकात्मक कार्रवाई करने के बाद अभियान को समाप्त कर दिया जाता है। जिसके चलते नगर क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण फैला हुआ है। जिसके चलते इन मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।