फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozer roared in Hargaon, illegal encroachment removed

हरगांव में गरजा बुलडोजर, हटाया अवैध अतिक्रमण

Thu, 28 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared in Hargaon, illegal encroachment removed
हरगांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य। -संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। नगर पंचायत की ओर से दुकानदारों और भवन स्वामियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। बावजूद इसके कब्जे नहीं हटाए गए। बुधवार को एसडीएम सदर की अगुवाई में पुुलिस प्रशासन ने चार बुलडोजर के जरिये विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। इससे लोगों मे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

नगर में किए गए अतिक्रमण को लेकर पूर्व में ही हटाने का अल्टीमेटम देने के बाद भी संबंधित दुकानदार और भवन स्वामी नहीं जागे। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई। सुबह लगभग नौ बजे चार बुलडोजर मुख्य चौराहे पर खड़े हो गए थे, जिसके बाद पुलिस बल की आमद अधिकारियों के साथ हुई। हरगांव से सीतापुर मार्ग पर बनी दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटाया जाने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद केसरुआ बस्ती रोड से हरगांव चौराहा तक, लहरपुर रोड, तीर्थ बाजार, गौरीशंकर मंदिर स्थित सूर्यकुंड के किनारे का अतिक्रमण, हरगांव से लखीमपुर रोड पर शुगर मिल तक अतिक्रमण ढहाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और मकान मालिकों को आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। एक जेसीबी पर हरगांव इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी सवार थे। सीओ सदर प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली देहात एमपी वर्मा, नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह, लेखपाल रामलोटन शुक्ला सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed