{"_id":"6950241b462f7b093305b3d1","slug":"bulldozer-ran-on-35-shops-built-on-government-land-sitapur-news-c-102-1-slko1052-147103-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरकारी जमीन पर बनीं 35 दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरकारी जमीन पर बनीं 35 दुकानों पर चला बुलडोजर
Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाई गईं दुकानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नानकारी गांव में राजस्व अभिलेखों में श्मशान और बंजर में दर्ज पांच बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बनी 35 दुकानों को शनिवार को ढहा दिया गया। तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। बाजार में इस जमीन की कीमत पांच करोड़ रुपये के आसपास है।
तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले राज्य राजमार्ग के किनारे नानकारी गांव है। यहां की करीब पांच करोड़ की लागत की पांच बीघा बंजर और श्मशान की जमीन पर बनी 35 दुकानों में कई सालों से कारोबार किया जा रहा था। इस पर अब्दुल गफ्फार, घनश्याम, राजाराम सहित अन्य लोगों का कब्जा था।
इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार सदर की कोर्ट में धारा 67 के तहत मुकदमा दायर किया गया। सुनवाई के दौरान कब्जेदारों की ओर से अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद न्यायालय से ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। इसी के तहत शनिवार को तहसीलदार अतुल सेन सिंह, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार पांडे, राजस्व निरीक्षक सदर, संबंधित लेखपाल ने पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।