फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Budget busted even before the start of development work

विकास कार्य शुरू होने से पहले ही डकार गए बजट

Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Budget busted even before the start of development work
बिसवां/सीतापुर। जब विकास कार्य होने से पहले ही आवंटित बजट का 30 प्रतिशत ब्लॉक के अधिकारी डकार जाएंगे तो धरातल पर विकास में भ्रष्टाचार का दीमक तो लगना स्वाभाविक ही है। इसी कमीशनबाजी के विरोध में मंगलवार को बिसवां ब्लॉक के अधिकतर प्रधान लामबंद हो गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रधान संघ की ओर से आयोजित इस धरने पर बैठे अधिकतर प्रधानों ने बताया कि एडवांस में 30 प्रतिशत कमीशन लेने के बावजूद भी योजनाओं का भुगतान नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी मिलकर प्रधानों का शोषण कर रहे हैं। प्रधान संघ ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है। जिसमें कहा है कि खंड विकास अधिकारी व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिससे प्रधान उनके शोषण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। मांग की कमीशनबाजी को तत्काल समाप्त किया जाए। मनरेगा कार्यों के भुगतान में हुई धांधली की जांच कराई जाए। ग्राम पंचायत इतदहा के सचिव आलोक गोस्वामी को ब्लॉक से हटाया जाए। धरने के बीच खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने प्रधानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए प्रधान नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed