फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSP rally in sitapur

सपा गुंडों की पार्टी तो भाजपा दलित विरोधी: मायावती

Sun, 12 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
BSP rally in sitapur
बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को चुनावी जनसभा में सपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में अराजकता व भ्रष्टाचार व्याप्त रहा। पांच साल में छोटे-बड़े 500 दंगे हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार को नाटकबाज करार देते हुए बोलीं कि अपनी नाकामी से जनता का ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया, जिससे गरीब तबका आज तक उबर नहीं पाया है। खुद शीशे के घर में रहकर भी दूसरों पर पत्थर मारना नहीं भूलते।
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी गलत नीतियों के चलते वह सत्ता से बाहर हुई है। सपा-कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन किया है। वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि सपा सरकार में आपराधिक, सांप्रदायिक ताकतों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। सरेआम दंगे हुए, गरीबों की जमीनों पर भू-माफिया ने कब्जे कर लिए। बुलंदशहर का शर्मनाक बलात्कार कांड, मुजफ्फरनगर, दादरी व मथुरा के खूनी संघर्ष से हर तरफ असुरक्षा व आतंक का माहौल है। कहा कि सपा सरकार ने विकास भी आधे-अधूरे किए हैं। जो योजनाएं बसपा सरकार ने चलाई थीं, उनका बड़ी चालाकी से नाम बदलकर जनता को गुमराह किया। 

बसपा सुप्रीमो ने अल्पसंख्यकों से कहा कि सपा को समर्थन देकर अपना वोट बेकार न करें। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उनमें से अभी तक एक चौथाई भी पूरे नहीं हो सके हैं।

जनता का ध्यान बांटने के लिए नोटबंदी कर दी। इससे गरीब व मध्यम वर्ग आज तक उबर नहीं पाया है। प्रधानमंत्री ने सिर्फ पूंजीपतियों व चहेतों को मालामाल करने का काम किया है। वह नोटबंदी के बाद यह नहीं बता रहे हैं कि अब तक कितना काला धन एकत्र हुआ, कितनों पर कार्रवाई की गई।

इससे लगता है दाल में थोड़ा नहीं बहुत ज्यादा काला है। तीन तलाक व दलितों के आरक्षण मसले पर भी भाजपा बेजा दखल दे रही है। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार आने पर अराजकता खत्म हो जाएगी।


यूपी में कानून का राज होगा। युवाओं को स्थायी रोजगार देंगे व गरीब, मेहनतकश का एक लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा। सभा में पूर्व मंत्री रामहेत भारती, विधायक जासमीर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed