{"_id":"689b86aafad1bfe52307d8f7","slug":"bsc-mathematics-department-first-in-the-competition-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138153-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रतियोगिता में बीएससी गणित विभाग प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रतियोगिता में बीएससी गणित विभाग प्रथम
Tue, 12 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते छात्र।
सीतापुर। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। साइकिल रैली व सेल्फी पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजीव द्विवेदी व कार्यक्रम अधिकारी रश्मि संत की अगुवाई में हुआ।
एनसीसी प्रभारी शेखर सिंह व रोवर्स प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों की साइकिल रैली देशप्रेम के साथ निकली। रैली महाविद्यालय से जममैय्यतपुर तक गई। तिरंगा रैली भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई।
सेल्फी पॉइंट प्रतियोगिता में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विभागों की ओर से एक-एक सेल्फी पॉइंट बनवाया गया। इसमें प्रथम स्थान बीएससी गणित विभाग, द्वितीय स्थान कामर्स विभाग, तृतीय स्थान कला विभाग व सांत्वना पुरस्कार बीएससी जीवविज्ञान विभाग को मिला।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। यह बच्चों में जिम्मेदारी को समझने में मदद करते हैं।