फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother's wrist will be tied on affection today

भाइयों की कलाई पर आज बंधेगी स्नेह की डोर

Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Brother's wrist will be tied on affection today
सीतापुर के लालबाग चौराहे पर राखी खरीदतीं महिलाएं । - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व सोमवार (3 अगस्त) को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर रविवार को लोगों ने जिले भर की बाजारों में मिठाई और राखी की खरीदारी की। बहनों ने तरह-तरह की राखियों संग भाई की मन पसंद मिठाइयां खरीदीं। उधर, भाइयों ने भी रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को देने के लिए गिफ्ट खरीदे। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सावन की पूर्णिमा को पड़ने वाला भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को परंपरा के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बहनें तैयारियों में जुटी हुई हैं। लॉकडाउन के बावजूद प्रशासन की अनुमति मिलने से रविवार को शहर में राखियों व मिठाइयों की दुकानें खुली रहीं। बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाइयां व राखियां खरीदती दिखीं।
विज्ञापन

उधर, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देने के लिए तैयारियों में जुटे रहे। कुछ भाइयों ने लॉकडाउन के मद्देनजर पहले ही गिफ्ट लेकर रख लिए हैं। वहीं रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लॉकडाउन के कारण गिफ्ट कॉर्नर बंद होने से कई भाइयों ने नकद रुपये देने की योजना बनाई है। भाई-बहन के आपसी प्रेम व स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर हर किसी में उल्लास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:27 से शाम तक रहेगा शुभ मुहूर्त
नैमिषारण्य (सीतापुर)। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा और श्रावणी उपाकर्म विशेष विधिविधान से किया जाता है। अबकी इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। नैमिषारण्य के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित सदानंद द्विवेदी ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा की तिथि है, जो रात्रि 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और इस दिन प्रात: 7 बजकर 19 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा। जो 4 अगस्त प्रात: 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। यह एक शुभ नक्षत्र है। भद्रा का निवास पाताल में होने के कारण भद्रा का दोष मृत्युलोक में मान्य नही होंगा। इसलिए प्रात: 8:27 से शाम तक रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त है।

महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर मुफ्त होगा रोडवेज का सफर
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। सीतापुर डिपो के एआरएम विमल राजन ने बताया कि दो अगस्त की रात 12 बजे से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा लागू रहेगी। सभी चालकों व परिचालकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बसें संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed