फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother of ex-pradhan injured in Harsh firing, serious

हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान का भाई घायल, गंभीर

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brother of ex-pradhan injured in Harsh firing, serious
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र लहरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान पूर्व प्रधान के भाई को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के गांव किशुनपुर में रामचरन मिश्रा के घर गुरुवार की रात भागवत कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच गांव के ही एक युवक ने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली सामने बैठे पूर्व प्रधान के चचेरे छोटे भाई राज नारायण (35) की पीठ पर जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज नारायण को सामुदायिक स्वास्थ्य लहरपुर केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज किए गये हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक असलहा अवैध है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ लहरपुर सुशील कुमार ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल होने वाला असलहा अवैध था। अभी आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

उधर, लहरपुर के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने भी बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गांव के ही युवक ने फायरिंग की है। जांच में असलहा अवैध होना प्रकाश में आया है। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। घायल की हालत सामान्य है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed