{"_id":"6092ab798ebc3ed2b2437ffb","slug":"brother-in-law-clashed-to-vote-in-elections-sitapur-news-lko5769217137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में वोट देने को लेकर भिड़े सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में वोट देने को लेकर भिड़े सगे भाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में चुनाव के दौरान हारे और जीते प्रत्याशी को वोट देने को शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गयी। इस दौरान दो सगे भाई आपस में ही भिड़ गए। विवाद बढऩे पर एक भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर दूसरे भाई और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
लहरपुर इलाके के दरियापुर निवासी ताहिर और सईद सगे भाई हैं। दोनों ने अलग-अलग प्रत्याशी को वोट दिया था। सईद का प्रत्याशी जीत गया है, जबकि ताहिर का प्रत्याशी चुनाव हार गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सईद ने अपने पुत्रों को बुला लिया।
इसके बाद उनके साथ मिलकर ताहिर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। इंस्पेेक्टर लहरपुर ने बताया कि मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।