{"_id":"622ce4618f9523326441b55f","slug":"brother-going-to-the-funeral-fell-on-the-barbed-wire-died-sitapur-news-lko6215234153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में जा रहा भाई कंटीले तारों पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में जा रहा भाई कंटीले तारों पर गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक बेकाबू हेेकर सड़क किनारे लगे कंटीले तारों पर गिर गई। युवक भी तारों पर गिर गया, इससे तारों में फंसकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेउसा इलाके की ग्राम पंचायत अकसोहा मजरा लोनियन पुरवा निवासी प्रवेश गौतम (35) पुत्र गुरुवचन गौतम शनिवार को अपनी बहन शिल्पी के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेवता मजरा समसिन पुरवा बाइक से जा रहा था। इस बीच रेउसा-सिकौहा जाने वाले मार्ग पर सिकौहा बाजार मोड़ के पास गढ्ढे अधिक होने और सामने से एक चार पहिया वाहन के आ जाने से प्रवेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कंटीले तारों पर जा गिरी।
तार में बाइक सवार की गर्दन फंस गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रभारी एसओ अखिलेश ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।