{"_id":"62e81be18164d41f6122593f","slug":"brother-beaten-up-for-protesting-against-molestation-sitapur-news-lko642240084","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को पीटा
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना परिजनों को महंगा पड़ गया। विशेष समुदाय के आरोपी ने उसके भाई को असलहे की बट से पीट दिया। इस दौरान समझौता करने पहुंचे लोग भी जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय जाते समय जुनैद आलम अक्सर छेड़ता था। छात्रा ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। सोमवार को घर वालों ने भाई के साथ छात्रा को विद्यालय भेजा। शोहदे ने छात्रा के साथ वही हरकत फिर दोहराई, जिसका छात्रा के भाई ने विरोध किया। इस पर आरोपी के दबंग परिजनों और उसके गांव वालों ने छात्रा के भाई पर हमलावर हो गए। सभी ने मिलकर पीड़िता के भाई की असलहे के बट से पिटाई कर दी।
इस दौरान समझौता करने आए छात्रा के गांव के लोगों को भी पीट दिया गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस मामले में मुस्तफा आदि पर मारपीट व रुपये उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।