{"_id":"593d7d1d4f1c1bb25d9bf1ee","slug":"bright-sunshine-and-humidity-live-miserable","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप व उमस ने जीना किया मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप व उमस ने जीना किया मुहाल
सीतापुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगा निकलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जिले में भीषण गर्मी के तल्ख तेवर बरकरार है। रविवार को भी सूर्य के प्रकोप ने लोगों को बेहाल किया। पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए। दोपहर में शहर के मुख्य चौराहों व बाजारों में आवाजाही कम रही। रविवार की सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।
गर्म हवा बदन में चुभने लगीं। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके जिसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।