फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bridge will be built on the lake of Banjara Township

Sitapur News: बंजारा टाउनशिप के सरोवर पर बनेगा पुल

Wed, 18 Feb 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on the lake of Banjara Township
लहरपुर। प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप भवानीपुर में आकार ले रही है। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने टाउनशिप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठठेरी टोला से विस्थापित बंजाराें से उनकी बुनियादी जरूरतों पर बातचीत की। बंजारों ने टाउनशिप के सरोवर पर पुल के साथ ही शौचालय व बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विस्थापित परिवारों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान विस्थापित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर निपटारे का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर कंधई, काली घटा, अनु , कांबली व अन्य ने नल के पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण, सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल, मरकरी लाइट, सरोवर के बीच में पुल निर्माण, जमीन का पट्टा, जाति प्रमाण पत्र बनवाने व अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की मांग की गई। बंजारों की मांगों को उच्च अधिकारियों को भेजकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


मुकदमे वापस लेने की मांग
इस टाउनशिप में कुल 133 परिवारों को विस्थापित किया गया है। इससे पूर्व यह परिवार लहरपुर के ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन विभाग की जमीन पर तंबू तानकर रह रहे थे। उन्हाेंने उस अवधि में अग्निशमन कर्मियों से हुई मारपीट पर दर्ज प्राथमिकी हटवाने का अनुरोध भी किया है। भरोसा दिलाया गया सबका नियमानुसार निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed