फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bridge not built on drain, long distance running

Sitapur News: नाले पर नहीं बना पुल, लगाते लंबी दौड़

Thu, 09 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bridge not built on drain, long distance running
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरदारनगर मजरा गोंडा देवरिया के पास सरयू से जुड़ा नाला बहता है। इस पर पुल न होने से 13 गांवों की 20 हजार की आबादी को आवागमन में समस्या उठानी पड़ रही है। करीब चार किमी का चक्कर काटकर लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने नाले पर पुल बनवाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के पाण्डेयपुरवा, मल्लाहनपुरवा, गोंडा, अभनापूर, सिंगहिया, कुटी, टेड़वा, छेदुपुरवा समेत करीब 13 गांव के लोगों को बाजार व अन्य जरूरी काम निपटाने के लिए नाला पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

नाला पर पुल न होने से नजदीकी बाजार बल्लोपुर, सूरतगंज व लालपुर आदि जाने के लिए करीब चार किमी का चक्कर काटना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बलकार सिंह ने बताया कि हमारे कुछ खेत नाले के पार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती के कार्या को लेकर आने-जाने में चार किमी का चक्कर काटना पड़ता है। व्यापारी गोविंद ने बताया कि तो नजदीकी बाजार सूरतगंज से दुकान का थोक सामान लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। किसान हाकिम सिंह ने बताया कि पुल बन जाने से खेती-किसानी आसान हो जाएगी। ज्ञानू शुक्ल ने बताया कि पुल बन जाए तो बच्चों को स्कूल जाने के लिए चार किमी की जगह महज एक किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed