फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bride returned Barrat

दहेज के लिए विवाद, दुल्हन ने लौटाई बारात

Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bride returned Barrat
दहेज के लिए बारातियों का हुड़दंग एक दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। पूरी रात मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन शादी को राजी नहीं हुई। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के माखपुर निवासी बैजू ने पुत्री रेशमा देवी का विवाह क्षेत्र के ग्राम राही निवासी जगदीश के पुत्र जुगलू से तय किया था। जुगलू बारात लेकर रविवार रात बैजू के दरवाजे पर पहुंचा। देर रात तक कन्या पक्ष बारात का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन


माखपुर व राही गांव की दूरी महज चार किलोमीटर की है। बावजूद इसके बारात रात एक बजे लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। इस बात से लड़की पक्ष बेहद नाराज था। इसके बाद भी बारातियों का स्वागत किया गया। जब बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची, तब बारातियों ने दहेज के लिए हुड़दंग शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर वर व कन्या पक्ष में विवाद होने लगा। तकरार बढ़ती देख, दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने बीच में पहुंचकर कहा कि वह शादी ही नहीं करना चाहती है। दोनों पक्ष विवाद बेवजह कर रहे हैं। इसके बाद लोग विवाद छोड़कर दुल्हन को मनाने में जुट गए, लेकिन दुल्हन इस कदर रूठी कि उसने फेरे लेने से इन्कार कर दिया।


दुल्हन को राजी होते न देख  पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पहले सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन जब दुल्हन ने कह दिया कि वह शादी नहीं करेगी, तब दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed