{"_id":"64667abda29f08988209e6f4","slug":"brick-and-stone-pelted-in-electoral-rivalry-six-injured-sitapur-news-c-13-1-243383-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, छह जख्मी
Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उमा सिंह सभासद निर्वाचित हुईं हैं। इसी रंजिश में मनमोहन, अनूप, मोनू, महेंद्र, क्षत्रपाल, विजेन्द्र हमारे समर्थकों रामू, अन्नू, नैमिष के घर पहुंच गए। उन्होंने अभद्रता करते हुए ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसमें रामू, अन्नू व नैमिष को चोटें आईं हैं।
दूसरे पक्ष के विजेंद्र गौतम का आरोप है कि बुधवार रात नौ बजे वह मोहल्ले की दुकान पर गया था। वहीं चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के अन्नू राठौर, रामू राठौर अभद्रता करने लगे। फिर उसे पीट दिया।
विज्ञापन
माला देवी व अनूप गौतम थाने जा रहे थे, तभी एक बार फिर आरोपियों के साथ प्रकाश, विवेक, धीरेंद्र सिंह ने रोक लिया। फिर ईंट-पत्थर चलाए। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।