फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BRC centre inlaid lock, expressed opposition

बीआरसी पर जड़ा ताला, जताया विरोध

Tue, 15 Sep 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 15 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

समायोजन रद्द किए जाने से नाराज शिक्षामित्र आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को भी सीतापुर जनपद के 19 विकास खंडों के शिक्षामित्रों ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


महोली में शिक्षामित्रों ने बीआरसी के गेट पर ताला जड़ दिया। इससे करीब आधा घंटे तक कर्मचारी व अधिकारी बंद रहे। वहीं बिसवां में शिक्षामित्रों ने बड़ा चौराहा जाम कर दिया। इससे एक घंटे यातायात बाधित रहा। इसके अलावा महमूदाबाद बीआरसी पर पहला के शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। वही सिधौली, रामपुर मथुरा व लहरपुर में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


सभी जगहों पर हुए प्रदर्शन में शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसके मार्फत उन्होंने इच्छा मृत्यु मांगीं। हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों का चौथे दिन मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों का कहना है 14 वर्षों के संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल हुआ था। कोर्ट का यह निर्णय हमें मान्य नहीं है। जब तक हमारे पक्ष में फैसला नहीं होता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वरना इच्छा मृत्यु की अनुमति मिलनी चाहिए।

महोली में शिक्षामित्रों ने बीआरसी गेट पर ताला जड़ दिया। इससे वरिष्ठ सह समन्वयक सतीश त्रिवेदी, कन्हैया लाल, आशीष, संतोष बाजपेई, कौशल आदि लोग परिसर में अंदर बंद रहे। करीब एक घंटे तक शिक्षामित्र प्रदर्शन करते रहे।

इसके बाद वरिष्ठ सह समन्वयक के आश्वासन पर शिक्षामित्र शांत हुए। इस मौके पर मनीष नीलेश, कांती, अर्चना सहित आधा सैकड़ा शिक्षामित्र मौजूद रहे। इसके बाद ज्ञापन के जरिए इच्छा मृत्यु की मांग की।

इसके अलावा बिसवां में खंड विकास कार्यालय से बड़े चौराहे तक जुलूस निकाला। जिसमें रेउसा, सकरन व बिसवां के शिक्षामित्र शामिल हुए। इसके बाद उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

जिसके जरिए इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। इस मौके पर बृजेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्चना अवस्थी आदि मौजूद रहे। महमूदाबाद बीआरसी पर पहला व महमूदाबाद के शिक्षामित्र चार दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।


वही लहरपुर में तहसील से बीआरसी तक जुलूस निकाला। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए नौकरी बहाल करने या इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। सिधौली में शिक्षामित्रों ने बैठक कर रणनीति तय की। रामपुर मथुरा विकासखंड पर शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed