फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy flowing the water of Ghaghara

नदी किनारे बैठा बालक कटान से बहा

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Boy flowing the water of Ghaghara
पासिनपुरवा गांव के पास सोमवार सुबह एक बालक घाघरा नदी के किनारे बैठा था। तभी कटान के कारण अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया। इसके साथ बालक भी घाघरा में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह नदी की धारा में बहने लगा।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते बालक नदी में डूब कर आंखों से ओझल हो गया। देर शाम तक ग्रामीण नाव व जाल के सहारे नदी को खंगालते रहे, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घाघरा नदी थानगांव क्षेत्र के ग्राम पासिनपुरवा के पास कटान कर रही है। सोमवार सुबह गांव के पेशकार का पुत्र सर्वेश कुमार (12) घाघरा तट पर नित्यकर्म को गया था। वह नदी के किनारे बैठा था। उसी दौरान एक बड़ा भू भाग कटकर घाघरा में गिर गया, जिसके साथ बालक भी नदी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह कुछ दूर तक बहता हुआ दिखाई दिया। बालक के डूबने की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोग नाव व जाल लेकर नदी में उतर गए। करीब एक किलोमीटर की दूरी तक लोग कई नावों से जाल फेंककर बालक को खोजते रहे।

बाढ़ व कटान से निपटने व पीड़ितों की मदद के लिए मारू बेहड़ में बाढ़ राहत चौकी बनाई गई है। जहां पर राशन, दवाई के साथ नदी में डूब रहे लोगों को बचाने के लिए पीएसी टीम तैनात की गई। प्रशासन का दावा है कि तैनात पीएसी टीम के पास मोटर बोट, जाल, लाइफ जैकेट आदि उपकरण मौजूद हैं।

कहीं भी बाढ़ का रूप विकराल होने पर बाढ़ में फंसे लोगों को यह टीम नदी से बाहर निकाल लेगी। अगर कोई डूब रहा होगा, तब भी यह टीम स्टीमर से पहुंचकर मौके पर पहुंच डूब रहे लोगों को बचाएगी। अब अगर पासिन पुरवा की घटना पर नजर डालें तो मारू बेहड़ से पासिन पुरवा की दूरी महज चार किलोमीटर होगी। बावजूद इसके सुबह से शाम तक रेस्क्यु टीम कहीं नजर नहीं आई।


एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मौके तक पहुंचने के लिए स्टीमर को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जगह-जगह रेत के टीले हैं। इस वजह से स्टीमर वहां नहीं पहुंच सकता। पीएसी की टीम को वहां जाने के लिए निर्देशित नहीं किया गया है। खैर, एसडीएम ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। पर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed