{"_id":"643042d836a4f2e5f507b866","slug":"bought-150-quintals-of-wheat-from-two-farmers-sitapur-news-c-13-1-171160-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: क्रय केंद्रों की बोहनी, दो किसानों से खरीदा 150 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: क्रय केंद्रों की बोहनी, दो किसानों से खरीदा 150 क्विंटल गेहूं
Fri, 07 Apr 2023 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की बोहनी हो गई। बृहस्पतिवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित एक क्रय केंद्र और बिसवां में स्थित एक क्रय केंद्र पर दो किसानों से लगभग 150 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। हालांकि शुक्रवार को अवकाश होने के कारण क्रय केंद्र बंद रहे। सोमवार से खरीद के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 173 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई थी। सोमवार को आरएमओ ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था और इस दौरान एक किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर मौजूद मिला था। नमी मापक यंत्र से जब उपज की नमी जांची गई थी, तो यह 16 फीसदी थी। इसलिए खरीद नहीं हो पाई थी।
बृहस्पतिवार को विपणन विभाग के गल्ला मंडी में स्थित द्वितीय केंद्र पर दसेलिया निवासी मिल्कियत सिंह से 52 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। बिसवां स्थित विपणन विभाग के तृतीय केंद्र पर बिसवां निवासी सार्थक से 96 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। दोनों केंद्रों पर किसानों को सम्मानित किया गया। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी एके दुबे ने बताया कि अब गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ेगी।