फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Booster dose installed at 24 centers

24 केंद्रों पर लगाई गई बूस्टर डोज

Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Booster dose installed at 24 centers
सीएचसी पर कोविड वैक्सीन लगवाते सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्र त्रिपाठी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को बूस्टर डोज देने की शुरुआत हुई। पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा रहा। जिले में 24 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान कितने लोगों ने पहले दिन बूस्टर डोज ली, इसके पुख्ता आंकड़े देर शाम तक स्वास्थ्य महकमा नहीं जुट सका।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जनवरी से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर को बूस्टर डोज देने का एलान किया था। इसी के तहत जिले में बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत सोमवार को हुई। जिले की सभी 19 सीएचसी व शहर के पांच केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

करीब 12 बजे जिला महिला अस्पताल के सेंटर पर सन्नाटा दिखाई दिया। केवल दो लोग ही टीकाकरण कराने आए थे। इस केंद्र पर मौजूद स्टॉफ ने बताया कि सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन बहुत ही कम लोग आए है। इस्माइलपुर व सदर बाजार में भी कम ही लोग पहुंचे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है। पहले दिन के आंकड़े मंगलवार को ही आ पाएंगे। तभी पहले दिन टीका लगवाने की संख्या पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed