फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bones found in pond

बसईडीह गांव के तालाब से बोरी में भरी मिली हड्डियां

Sun, 19 Jun 2016 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 19 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bones found in pond
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सिधौली कोतवाली इलाके के बसईडीह गांव के समीप एक तालाब से पुलिस ने हड्डियों से भरी एक बोरी बरामद की है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी में मिली हड्डियों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है।

विज्ञापन


रविवार शाम को कोतवाली के बसईडीह गांव के समीप एक तालाब के पानी में ग्रामीणों ने बोरी को उतराते देखा। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को तालाब से बाहर निकलवाया। बोरी खोली गई तो उसमें हड्डियां निकलीं।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल वीर सिंह का कहना है कि बोरी में निकली हड्डियां जानवर की प्रतीत होती हैं। हालांकि डीएनए टेस्ट के लिए उन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही तय हो पाएगा कि हड्डियां मानव की हैं या किसी जानवर की। इस मामले को लेकर आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed