{"_id":"65aedf1e4515d783e90a2ac4","slug":"bolero-collides-with-ambedkar-smriti-gate-youth-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-8872-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अंबेडकर स्मृति द्वार से टकराई बोलेरो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अंबेडकर स्मृति द्वार से टकराई बोलेरो, युवक की मौत
Tue, 23 Jan 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा वाहन।
मास्टरबाग (सीतापुर)। कमलापुर थाना क्षेत्र में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर बने अंबेडकर स्मृति द्वार से टकरा गई। हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के संदना गांव निवासी तेजप्रकाश (30) व सोनू (27) बिसवां से सिधौली की ओर बोलेरो से जा रहे थे। थाना क्षेत्र में कंभरिया के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार बना है। इसी द्वार से बोलेरो टकरा गई। द्वार से टकराते ही बोलेरो पलट गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी कसमंडा लाया गया, जहां से तेजप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसको लेकर लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।