फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of young woman was found stuffed in sack in Sitapur police is investigating

UP News: बोरे में मिली महिला की लाश, हाईवे से 150 मीटर अंदर जंगल में पड़ी थी; पुलिस कर रही जांच

Sun, 30 Mar 2025 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

सीतापुर में एक महिला की लाश बोरे में मिली। यह बोरा हाईवे से 150 मीटर अंदर जंगल में पड़ा था। लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
body of young woman was found stuffed in sack in Sitapur police is investigating
बोरे में मिली महिला की लाश - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में रविवार को बोरे में भरी महिला की लाश मिली। लोगों ने देखा तो आसपास के अन्य लोगों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सेतराम के पास की है। यहां हाईवे से करीब 150 मीटर अंदर बोरे में भरी एक लाश पड़ी थी। सुबह करीब 7 बजे लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बोरा खोलकर देखा तो महिला की लाश थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Eid Al-fitr 2025: चांद के दीदार को बेकरार रहेंगी रोजेदारों की निगाहें, लखनऊ में सतखंडे से देखने का इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाश की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी थानों को जानकारी दी गई है। आसपास के जिलों में सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी दूसरे क्षेत्र में हत्या के बाद लाश यहां फेंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed