फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid Ul-fitr 2025: arrangements to see moon for viewing from Satkhanda in Lucknow

Eid Ul-fitr 2025: चांद के दीदार को बेकरार रहेंगी रोजेदारों की निगाहें, लखनऊ में सतखंडे से देखने का इंतजाम

Sun, 30 Mar 2025 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 09:14 AM IST
सार

इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने ईद का चांद देखने को कहा है। मौलाना खालिद रशीद व अन्य उलमा ऐशबाग ईदगाह में चांद देखेंगे। सैफ अब्बास ने हुसैनाबाद स्थित सतखंडे से चांद देखने का इंतजाम किया है।

विज्ञापन
Eid Ul-fitr 2025: arrangements to see moon for viewing from Satkhanda in Lucknow
नमाज अदा करते नमाजी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजेदारों को रमजान में की गई इबादतों का रब की तरफ से ईद के रूप में मिलने वाले इनाम का इंतजार है। रमजान के 29वें रोजे को चांद का दीदार होने पर ईद सोमवार को होगी। चांद न दिखा तो ईद मंगलवार को मनाई जाएगी।

विज्ञापन


मरकजी चांद कमेटी अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने मुसलमानों से रविवार को ईद का चांद देखकर उसकी सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज

ईद उल फित्र की नमाज की बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सीमा पर चुनौती: नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में बांग्लादेशी, टूरिस्ट वीजा से दाखिल होने की साजिश

यहां पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

मस्जिद       समय
ऐशबाग ईदगाह 10 बजे सुबह
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा सुबह 11 बजे
टीले वाली मस्जिद   सुबह 9 बजे
ईदगाह खदरा   सुबह 9:30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर सुबह 8:30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर   सुबह 8:30 बजे
ईदगाह राजाजीपुरम   सुबह 7:45 और 8:45 बजे
ईदगाह चिनहट सुबह 7:30 और 8:30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड सुबह 11 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा   सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज सुबह 6:30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज सुबह 9 बजे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed