फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of missing female student found floating in a pond

Sitapur News: लापता छात्रा का तालाब में उतराता मिला शव

Wed, 28 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Body of missing female student found floating in a pond
खैराबाद। मानपुर के बिरैंचा गांव निवासी लक्ष्मी (17) का शव मंगलवार को गांव के पास तालाब में उतराता हुआ मिलाष परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। सीओ हर्षित ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। इसके आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी कक्षा 12 की छात्रा थी। वह मंगलवार की भोर घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम परिजनों को गांव के तालाब के किनारे लक्ष्मी की शाल मिली, इसके साथ ही तालाब में उसकी चप्पल भी उतराती मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ गोताखोर भी पहुंचे। उन्होंने तालाब से छात्रा का शव बाहर निकाला। मृतका के बड़े भाई बृजेश ने अज्ञात युवक पर हत्या की आशंका जाहिर की है। उनके अनुसार जब छात्रा का जब शव तालाब से निकाला गया तो उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed