फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   boat capsized in Sharda river in Sitapur three died 12 are in critical condition many are missing

UP News: अंतिम संस्कार में गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, तीन की मौत... 12 की हालत गंभीर; तलाश जारी

Sat, 15 Mar 2025 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

सीतापुर में अंतिम संस्कार में गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
boat capsized in Sharda river in Sitapur three died 12 are in critical condition many are missing
नदी में डूबे लापता लोगों की तलाश जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने लोगों को निकालना शुरू किया। तब तक तीन लोगों की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


मामला तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव का है। शुक्रवार को तालाब में डूबकर गांव निवासी दिनेश गुप्ता की मौत हो गई थी। शनिवार को परिजन उनका अंतिम संस्कार करने ले गए गए। शव को नाव में रखकर परिजन और क्षेत्रीय लोग शारदा नदी पार कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  Kanshiram Jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, खुद को बताया 'आयरन लेडी'; बोलीं- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक भार होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे यो मौजूद लोग नदी के छोर पर जमा हो गए। तैराकी जानने वाले लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका। 


सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने खुशबू पत्नी नीरज, संजय पुत्र जगदीश और 13 वर्षीय कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर सूचना पर पुलिस और प्राशनिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश कराई जा रही है। 

अन्य लोगों की तलाश जारी

उपजिलाधिकारी बिसवां ने बताया कि शारदा नदी में नाव पलट जाने से अभी तक नाव में सवार-16 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तंबौर में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चा लापता था, वह अपने घर पहुंच गया है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव व राहत कार्य अनवरत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed